सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfdsg

Noida News: घर में घुसकर हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
dgfdsg
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के पारसौल गांव में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक ही परिवार के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव निवासी मंजू ने दनकौर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 4 अप्रैल को उनका परिवार घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले गजेंद्र उर्फ गज्जू, दीपांशु, यशु, प्रिंस और प्रेम उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद दनकौर पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मजबूर होकर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अब पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed