सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfg

Noida News: एलिवेटेड रोड पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, सवारी की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
dgfg
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड से उतरते अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, सवारी की मौत
Trending Videos

-शनिवार को हुआ हादसा, मृतक के साले ने ऑटो चालक के खिलाफ दर्ज करवाई प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड पर अनियंत्रित हुआ ऑटो एलिवेटेड से उतरते ही पलट गया। इससे उसमें बतौर सवारी बैठा कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नजदीकी के अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसा शनिवार को हुआ। मृतक के साले की शिकायत पर पुलिस ने फेज-2 थाने में ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 40 अगाहपुर में रहने वाले कार्तिक हलदर ने बताया कि उनके जीजा साधन सरकार शनिवार सुबह ऑटो में बैठकर होजरी कॉम्प्लेक्स कंपनी जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही ऑटो भंगेल एलिवेटेड फ्लाईओवर से नीचे उतरा, पहले ये अनियंत्रित होने की वजह से पलट गया। इससे साधन सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी भंगेल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऑटो में बैठी एक अन्य महिला को भी पैर में चोट आई है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेक्टर 115 में रहने वाले अखिलेश यादव ने सेक्टर 113 थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकित यादव 10 मार्च को पर्थला गोल चक्कर से दिल्ली जा रहा था। जब वह सरार्फाबाद गांव के पास पहुंचा, तभी एक डंपर चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित को गंभीर चोटें आईं और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहले उसका इलाज कैलाश अस्पताल, सेक्टर-71 में चला, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed