{"_id":"69c153127f7dc1502c0b39d9","slug":"gsdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90699-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध मंदिर निर्माण की कोशिश की प्राधिकरण से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध मंदिर निर्माण की कोशिश की प्राधिकरण से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा-1 सोसाइटी में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से मंदिर निर्माण की शिकायत प्राधिकरण से की गई है। निवासियों ने शिकायत में कहा है कि सोसाइटी के पार्क एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र में बिना किसी वैधानिक अनुमति के मंदिर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर पहले टेंट लगाकर लोगों को इकट्ठा किया गया और उसके बाद वहां मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई।
बिल्डर और सोसाइटी के कई निवासियों का कहना है कि हाईराइज सोसाइटी में पार्क, रास्ते और अन्य कॉमन एरिया सभी निवासियों की साझा संपत्ति होती हैं। ऐसे स्थानों पर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण प्राधिकरण की अनुमति के बिना करना नियमों के विरुद्ध है। महागुन बिल्डर और निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि जांच कर सार्वजनिक स्थान पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस कमिश्नर से भी मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अधिकांश निवासियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में सोसाइटी के साझा क्षेत्रों पर अवैध कब्जे की कोशिश न हो सके।
Trending Videos