सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?: कैसे हुआ धमाका, किसका है कोल्ड स्टोरेज; दिल दहला रहीं तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 10:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
How did explosion occur at cold storage facility in Prayagraj and who is owner
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज ब्लास्ट केस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में हुआ कोल्ड स्टोरेज हादसा कई सवाल खड़े कर गया है- आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी थी, जिसने चार मजदूरों की जान ले ली और कई को जिंदगी-मौत के बीच झूलने पर मजबूर कर दिया?

Trending Videos
How did explosion occur at cold storage facility in Prayagraj and who is owner
अमोनिया गैस की पाइप फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी। - फोटो : अमर उजाला।

कैसे हुआ धमाका?
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अचानक जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमोनिया गैस टैंक फटने से पूरी इमारत पल भर में धराशायी हो गई। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
How did explosion occur at cold storage facility in Prayagraj and who is owner
कोल्ड स्टोरेज धराशायी होने के बाद बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

मलबे में दबे मजदूर, दर्दनाक मंजर
हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। धमाके के बाद सभी मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला। अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतक सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं, जिनमें एक की पहचान ज्योतिष के रूप में हुई है।

How did explosion occur at cold storage facility in Prayagraj and who is owner
जेसीबी से हटाया जा रहा है मलबा। - फोटो : अमर उजाला।

किसका है कोल्ड स्टोरेज?
यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने उनके परिवार के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई थी?

विज्ञापन
How did explosion occur at cold storage facility in Prayagraj and who is owner
मलबे में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाती एनडीआरएफ टीम। - फोटो : अमर उजाला।

राहत-बचाव में जुटीं एजेंसियां
हादसे के बाद जिले की सभी एंबुलेंस को मौके पर लगाया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। दर्जन भर से अधिक जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर दबे लोगों की तलाश की गई। गैस रिसाव के चलते बचाव कार्य में भी दिक्कतें आईं। घायलों को तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed