{"_id":"6a296808082cba4af804344e","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97068-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमित से अंकित बनकर दी परीक्षा, जांच में खुला दोहरी पहचान का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमित से अंकित बनकर दी परीक्षा, जांच में खुला दोहरी पहचान का खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में दस्तावेज में हेरफेर का मामला आया सामने
दादरी (संवाद )। जीटी रोड स्थित मिहिर भोज पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में केवाईसी मिसमैच होने के चलते एक परीक्षार्थी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मिहिर भोज पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा चल रही थी। एटा के खोटियाना निवासी परीक्षार्थी अंकित कुमार की केवाईसी मिसमैच होना बताया गया।
परीक्षार्थी की परीक्षा पूर्ण होने के बाद पुलिस द्वारा जांच की गई तो आधार कार्ड में जालसाजी कर अपना नाम अमित से अंकित कराकर वर्ष 2016 में हाई स्कूल की परीक्षा पास की। परीक्षार्थी द्वारा जालसाजी कर प्रपत्रों में कूट रचना कर अलग-अलग जन्म तिथि से दो बार हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन किया गया है। आधार कार्ड अमित कुमार जन्म दिनांक 5 जुलाई 1992 तथा आधार कार्ड द्वितीय अंकित कुमार जन्मदिन दिनांक 5 जुलाई 2000 है। मामले में आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।