{"_id":"6a29718756d9a1bbfe02d184","slug":"209-lakh-voters-will-elect-the-governing-bodies-of-82-gram-panchayats-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97111-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 2.09 लाख मतदाता चुनेंगे 82 ग्राम पंचायतों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 2.09 लाख मतदाता चुनेंगे 82 ग्राम पंचायतों की सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का किया प्रकाशन
5 जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पदों पर भी होंगे चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2.09 लाख मतदाता गांवों की सरकार चुनेंगे। बुधवार को प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। मतदाता सूची में कुल 2,09,562 मतदाता हैं। इनमें 98,964 महिलाएं और 1,10,598 पुरुष मतदाता शामिल हैं। कुल 82 ग्राम पंचायत, 5 जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पदों पर चुनाव होंगे। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है।
जिले में इस साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं, लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं हो सका है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। सरकार ने कार्यकाल बढ़ाया है। हालांकि जिला स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा था। पिछले साल दिसंबर में अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था जिस पर आपत्ति व दावे मांगे गए थे। प्रशासन ने उनका निस्तारण करने के बाद बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मंगलेश दुबे ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और सभी ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा की गई है। वहां के लोग मतदाता सूची देख सकते हैं। बता दें कि जिले में ग्राम प्रधान के 82 पद, जिला पंचायत सदस्य के 5 पद, बीडीसी के 113 पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 1,044 पद हैं जिन पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची
ब्लॉक महिला पुरुष कुल मतदाता ग्राम पंचायतें
बिसरख 32,976 37,342 70,318 24
दादरी 41,805 46,128 87,933 30
जेवर (सदर तहसील) 10,478 12,049 22,827 12
जेवर (जेवर तहसील) 13,405 15,079 28,484 16
कुल 98,964 1,10,598 2,09,562 82