सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgsfd

Noida News: पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफश, 12 बाइक बरामद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
dfsgsfd
विज्ञापन
- कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 12 बाइक और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बहलोलपुर अंडरपास के पास आकाश और नवीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में सुनसान स्थानों की रेकी कर बाइक चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को वे कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपी आकाश मूल रूप से बदायूं जिले का निवासी है और वर्तमान में छिजारसी गांव में रह रहा था। वहीं नवीन बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और वह भी छिजारसी में निवास कर रहा था। दोनों की उम्र 24 साल है।आकाश के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं नवीन के खिलाफ भी सात प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से बरामद 12 मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed