सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District hospital's preparedness regarding fire safety standards is incomplete.

Noida News: अग्नि सुरक्षा मानकों पर जिला अस्पताल की तैयारी अधूरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
District hospital's preparedness regarding fire safety standards is incomplete.
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा मानकों पर जिला अस्पताल की तैयारी अधूरी

नोएडा संवाद। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कमी देखने को मिली है। अस्पताल भवन में रैंप की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसी भी आपात स्थिति में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है।
वर्तमान में मरीजों और तीमारदारों के लिए केवल लिफ्ट और सीढ़ियों की सुविधा उपलब्ध है। मानकों के अनुसार, आग लगने की स्थिति में सुरक्षा कारणों से लिफ्ट बंद कर दी जाती है, जबकि धुएं और अफरा-तफरी के बीच सीढ़ियों से मरीजों को नीचे लाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। अस्पताल प्रशासन ने रैंप निर्माण के लिए हाल ही में शासन को पत्र भेजा है। साथ ही नोएडा प्राधिकरण से डिजाइन तैयार कराने का अनुरोध भी किया गया है। अग्निशमन विभाग भी पूर्व में कई बार रैंप निर्माण की सलाह दे चुका है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि डिजाइन स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed