फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dog bites girl in society; AOA to pay 1 lakh.

Noida News: सोसाइटी में बच्ची को कुत्ते ने काटा, एओए देगी एक लाख रुपये

Wed, 15 Jul 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dog bites girl in society; AOA to pay 1 lakh.
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 की एओए करेगी भरपाई
प्राधिकरण ने कहा- वह सर्विस प्रोवाइडर नहीं, रखरखाव शुल्क वाले की जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला उपभोक्ता आयोग ने कुत्ते के काटने पर नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन(एओए) को एक लाख रुपये का भुगतान पीड़ित को करने का आदेश दिया है। सोसाइटी निवासी आशीष कुमार अग्रवाल की बेटी शायरा अग्रवाल को कुत्ते ने सोसाइटी में काट लिया था।
आयोग में सुनवाई के दौरान एओए ने माना कि लगातार मेटेनेंस और सिक्योरिटी चार्ज लिए जा रहे हैं, लेकिन सेवा में किसी तरह की कमी से इंकार किया। एओए ने कहा कि लावारिस कुत्तों का मामला प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण ने कहा है कि वह सर्विस प्रोवाइडर नहीं है और शिकायतकर्ता या अन्य निवासियों से रखरखाव चार्ज नहीं लेता है। चूंकि, एओए ने सेवा में कमी की है, इसलिए शिकायतकर्ता को मुआवजा देने की जिम्मेदार उसकी है। आयोग ने कहा कि मानसिक परेशानी, जोखिम और चोटों के लिए एओए एक लाख रुपये बच्ची को देगा। वाद व्यय के पांच हजार रुपये समेत पूरी रकम का भुगतान 30 दिन में रहना होगा। उसके बाद 6 फीसदी ब्याज देना होगा।
विज्ञापन

2022 का है मामला

पीड़ित पिता ने एओए के पदाधिकारियों के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया था। उन्होंने आयोग को बताया कि 29 जून, 2022 की रात चार साल की बेटी शायरा अग्रवाल पर एओए दफ्तर के पीछे ग्रीन बेल्ट में लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया था। राहगीर की तत्परता से उसकी जान बची। उससे पहले भी कुत्तों के हमले के कई घटनाएं हो चुकी थीं। इसकी शिकायत पर एओए ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्राधिकरण के ओएसडी से भी शिकायत की गई। साथ ही 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर आयोग में वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed