{"_id":"6a577e12537f15cb5a0639c9","slug":"drainage-system-missing-from-the-main-road-of-sai-garden-society-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100174-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साई गार्डन सोसाइटी की मुख्य सड़क से जल निकासी की व्यवस्था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साई गार्डन सोसाइटी की मुख्य सड़क से जल निकासी की व्यवस्था गायब
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के रोजा स्थित साई गार्डन सोसाइटी के बाहर मुख्य सड़क पर जमा पानी। स्रोत निवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर पानी भरे होने से आवाजाही में होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के रोजा स्थित साई गार्डन सोसाइटी के बाहर मुख्य सड़क पर जलभराव से स्थानीय निवासी परेशान हैं। कई दिन पहले हुई बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा है। इस वजह से आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। सोसाइटी के बाहर मुख्य रास्ता होने के कारण यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है, जिससे आवागमन आसान हो सके।
-- -- -- -- -- --
जलभराव के कारण आवाजाही में परेशानी होती है। मजबूरी में पानी के बीच से निकलना पड़ता है। - शेष नारायण द्विवेदी
बारिश के कई दिन बाद भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इसका समाधान होना चाहिए। - शिव नरेश चौहान
मुख्य सड़क से जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर किया जाना चाहिए, ताकि आवाजाही में दिक्कत न हों। - अभिजीत
लंबे समय तक पानी जमा रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं, समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। - रतिपाल नागर