{"_id":"69de29e514cf477814078b9b","slug":"driver-was-cruelly-transporting-cattle-report-filed-against-three-noida-news-c-23-1-lko1064-92284-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रूरता से मवेशी ले जा रहा था चालक, तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रूरता से मवेशी ले जा रहा था चालक, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में मवेशियों को क्रूरता से भरकर ले जाने के मामले में ट्रक चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव निवासी विकास ने बताया कि 12 अप्रैल राजस्थान से एक ट्रक मवेशियों को अवैध तरीके से गाजियाबाद की तरफ ले जा रहा था। बील अकबरपुर टोल के पास ट्रक को रोका तो पाया कि 36 मवेशी क्रूरता के साथ भरकर ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जयपुर के बमरु गांव निवासी ट्रक चालक शाहिद, मोहम्मद शाहरुख कुरैशी और मोहम्मद आसिफ कुरैशी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सभी मवेशियों को खंडेरा गांव स्थित गौशाला में भेज दिया गया है। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
Trending Videos