सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgf

Noida News: 11वीं की छात्रा ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
dsgf
विज्ञापन
11वीं की छात्रा ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या
Trending Videos

- बिसरख कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव में मंगलवार को कक्षा 11वीं की छात्रा ने गले में फंदा में लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। ब्रेकअप होने के बाद छात्रा तनाव में थी।

ग्रेनो वेस्ट के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव रामनिवास अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे घर पर उनकी पत्नी और 18 साल की बेटी तनिष्का थी। पुलिस ने बताया कि खाना बनाने और खाने के बाद तनिष्का अपने कमरे में चली गई। वहां उसने गले में फंदा लगा लिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को नीचे उताकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसीपी पवन कुमार का कहना है कि परिजनों की तरफ से मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed