{"_id":"69bac91bb9f63fd75e01ac92","slug":"due-to-lack-of-parking-in-the-market-traders-and-customers-are-being-fined-grnoida-news-c-1-noi1095-4064844-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मार्केट में पार्किंग नहीं होने से व्यापारियों और ग्राहकों के कट रहे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मार्केट में पार्किंग नहीं होने से व्यापारियों और ग्राहकों के कट रहे चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
- होशियारपुर मार्केट के व्यापारियों ने कहा, कई बार अधिकारियों से की गई शिकायत, नहीं निकला समाधान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-51 स्थित होशियापुर मार्केट के व्यापारी इन दिनों लगातार ट्रैफिक पुलिस की ओर से काटे जा रहे चालान से परेशान हैं। व्यापारियों के मुताबिक मार्केट में आने वाले कारोबारियों और ग्राहकों के 20 हजार से ज्यादा के चालान लंबित हैं। लगातार चालान की कार्रवाई से मार्केट में आने वाले ग्राहकों की संख्या कम होती जा रही है।
बुधवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने कहा कि करीब तीन साल पहले हुए प्रदर्शन के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोड किनारे पीली रेखा खींचकर पार्किंग का स्थान तय करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि तब से अब तक कई डीसीपी आए और गए लेकिन पार्किंग की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। इस वजह से ग्राहकों का आना तेजी से कम होता जा रहा है। आने वाले ग्राहक यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि वह अपने वाहन कहां पार्क करें। पार्किंग के बाद भी चालान का डर बना रहता है।
व्यापारियों ने बताया कि यहां पर बनाया गया नया यूटर्न भी जाम का एक प्रमुख कारण बनता है। वहीं यू टर्न को लंबी दूरी तक मोड़ा नहीं गया, इसी कारण अक्सर जाम लगता है। इसके अलावा बाजार में सफाई व्यवस्था से लेकर सार्वजनिक शौचालयों की कमी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।
कोट
पार्किंग नहीं होने के कारण व्यापारियों और ग्राहकों के चालान हो रहे हैं जिससे ग्राहकों की संख्या कम होती जा रही है।- विकास जैन
प्राधिकरण की ओर से भी पार्किंग की सुविधा नहीं दी गई है। जबकि कॉमर्शियल बिजली और स्थान दे दिए गए। मनीष शर्मा
यहां भी पार्किंग स्थल बनना चाहिए। पार्किंग की कमी की वजह से अक्सर विवाद होता है और जाम लगता है। मनोज पंडित
बाजार के आसपास कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है, इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नीरज शर्मा
बाजार में कई बार लंबे समय तक कूड़ा पड़ा रहता है। नियमित सफाई नहीं होने से बदबू आती रहती है। -यश मित्तल
पार्किंग के लिए पीली रेखा बनाई जाए ताकि वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े हो सकें। इससे जाम भी नहीं लगेगा। गुलाब सिंह
कोट
सड़क पर वाहन खड़े मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, व्यापारियों से वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने के लिए आग्रह किया गया है।-संतोष कुमार, एडीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
Trending Videos