{"_id":"69f757ba553abc9ac400ab32","slug":"earrings-and-nose-rings-were-removed-and-then-entry-was-granted-into-the-examination-centre-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93867-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कान-नाक की बाली उतरवाई फिर मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कान-नाक की बाली उतरवाई फिर मिला परीक्षा केंद्र में प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 25 केंद्र पर 11,260 में से 10,786 परीक्षार्थी नीट यूजी में हुए शामिल, सुरक्षा के तीन चरणों से गुजरकर केंद्र में पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद के 25 केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुरक्षा के तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से अभ्यर्थियों के गेट पर ही कलावा, झुमका, कंगन, चेन, अंगूठी जैसी चीजें उतरवा ली गईं। जिससे किसी भी प्रकार की नकल को रोका जा सके।
दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित परीक्षा में 11,260 में से 10,786 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 474 में परीक्षा छोड़ दी। दादरी के बादलपुर में स्थित कुमारी मायावती राजकीय इंटर कॉलेज में मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा। प्रधानाचार्य डॉ. छवि सिंह ने बताया कि हर छात्र की गहनता से जांच की गई। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है।
परीक्षा देकर निकल रहे छात्र अभिषेक ने बताया कि उन्होंने दो साल तक कड़ी मेहनत की है लेकिन फिर भी थोड़ा नर्वस हूं। परीक्षा और अच्छी से हो सकती थी। वहीं रानी ने बताया कि परीक्षा में कई सवालों के कैलकुलेशन ने थोड़ा परेशान कर दिया। उन्होंने बताया कि भौतिकी और केमिस्ट्री का सेक्शन कठिन रहा। प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न एनसीईआरटी से भी लिए गए हैं। अनुभाग ए और बी में कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से समान संख्या में प्रश्न थे।
जूलॉजी सेक्शन आसान से मध्यम था,लेकिन कुछ इसमें कुछ मुश्किल प्रश्न भी शामिल थे। प्रश्न पत्र में सवाल 11वीं एवं 12वीं का पाठ्यक्रम के आधार पर ही थे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी केंद्र से कोई नकल की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके साथ ही कुछ रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी रखे गए थे।
Trending Videos