सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly duped of Rs 21 lakh by threatening to cut off his cooking gas connection

एलपीजी गैस के चक्कर में गंवाए 21 लाख: एक-दो नहीं पूरे 11 बार में ली रकम, बुजुर्ग ने पुलिस को सुनाई पूरी आपबीती

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगों ने गुजीब कालरा के बैंक खाते से 21 लाख रुपये उड़ा लिए। गैस संकट के बीच पुलिस ने ऐसे जालसाजों से सतर्क रहने के अपील की है।

Elderly duped of Rs 21 lakh by threatening to cut off his cooking gas connection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार

रसोई गैस संकट के बीच जालसाजों से सावधान हो जाइए वर्ना ये गैस कनेक्शन काटने, बुकिंग और डिलीवरी के नाम पर बैंक खाता खाली कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला गेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में आया है। साइबर ठगों ने यहां रहने वाली गुजीब कालरा (61) को रसोई गैस का बकाया बिल का भुगतान तुरंत न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी फिर फिर बैंक खाते से 21 लाख रुपये उड़ा दिए।  

Trending Videos


अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस संकट की खबरों के बीच एक मार्च को शाम करीब साढ़े चार बजे पीड़िता के मोबाइल नंबर पर फोन आया। कॉलर ने खुद को आईजीएल का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका गैस बिल बकाया है। तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। उसने पीड़ित के मोबाइल नंबर पर लिंक भेजा और कहा कि लिंक को खोलकर बिल का भुगतान कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे डरीं गुजीब ने लिंक खोलकर अपने निजी बैंक खाते की जानकारी और अन्य विवरण भर दिए। इसके तुरंत बाद साइबर ठगों ने बैंक खाते तक पहुंच बना ली और 11 बार में कुल 21 लाख 26 हजार 835 रुपये निकाल लिए। यह रकम विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड भुगतान में ट्रांसफर कर दी गई। जब पीड़ित को बैंक खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करवाई गई है। 

सतर्क रहें
मौजूदा समय में गैस सिलिंडर को लेकर समस्या चल रही है। ऐसे में गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर साइबर जालसाज ठगी कर सकते हैं। गैस सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े भ्रम का फायदा उठा सकते हैं। साइबर विशेषज्ञों का यह कहना है कि ऐसी किसी धमकी से न डरें। कनेक्शन तुरंत कोई भी विभाग नहीं काटता है। अगर बकाया होता है तो उसकी सूचना विभाग देते हैं। जमा करने का मौका भी दिया जाता है। इसी तरह सिलिंडर की बुकिंग भी रद्द नहीं होती है।

ठगी होने पर करें शिकायत- 
साइबर ठगी पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके शिकायत करें। www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। नजदीकी थाने में जाकर शिकायत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed