सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emphasis on Harmony between Humans, Animals, and Environment

Noida News: मानव, पशु व पर्यावरण के तालमेल पर बल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Harmony between Humans, Animals, and Environment
विज्ञापन
फोटो--
Trending Videos


जिम्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ सीएमई
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जिम्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएमई हुआ। वन हेल्थ : हमारे ग्रह के भविष्य के लिए साझा जिम्मेदारी थीम पर हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानव, पशु और पर्यावरण के आपसी तालमेल पर बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय , डीडीजी, डीएम सेल के डॉ. प्रदीप खसनोबिस ने किया। माैके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जीबीयू के प्रो. राजीव वार्ष्णेय भी उपस्थित रहे। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बदलते परिवेश में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित दृष्टिकोण जरूरी है। इस दाैरान एनसीडीसी की संयुक्त निदेशक डॉ. सिम्मी तिवारी, यूसीएमएस के निदेशक प्रो. अरुण कुमार शर्मा, सफदरजंग अस्पताल के निदेशक प्रो डॉ. जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।
नुक्कड नाटक से लोगों को किया जागरूक
जिम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से ''नट की मढ़ैया'' गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पैरामेडिकल के विद्यार्थियों ने विज्ञान को अपनाने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed