{"_id":"6a2ac2938d4cf52f9c055040","slug":"falling-plaster-in-housing-societies-can-prove-fatal-grnoida-news-c-1-noi1095-4382718-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटियों में गिरते प्लास्टर बन सकते हैं जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटियों में गिरते प्लास्टर बन सकते हैं जानलेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोसाइटियों में गिरते प्लास्टर बन सकते हैं जानलेवा
ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी
में निवासी की मौत के बाद लोगों में चिंता
सोसाइटी निवासी कर रहे अपनी सोसाइटी
में जल्द मरम्मत की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटियों में लंबे समय से प्लास्टर गिरने की समस्या बनी हुई है। कई मीटर ऊंचाई से गिरने वाले प्लास्टर कभी नीचे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हैं तो कभी लोगों के लिए जानलेवा तक हो जाते हैं। ग्रेनो की अरिहंत अंबर सोसाइटी
में हुए हादसे के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।
सेवन एक्स की करीब दो दर्जन और सेक्टर-100एक्स व सेक्टर-137 की तरफ बसीं दर्जनों सोसाइटियों में प्लास्टर गिरना आम हो चुका है लेकिन बिल्डर, मेंटेनेंस एजेंसी और एओए के बीच जिम्मेदारी की सुई सालों घूमती रह जाती है लेकिन निवासियों की जान से खिलवाड़ बना रहता है। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1, 2, एसोटेक विंडसर कोर्ट, सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम, सुपरटेक रोमानो, सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा व गार्डेनिया ग्लोरी समेत सेक्टर-78 स्थित गोल्फ सिटी की कई सोसाइटियों में कभी भी 12वीं मंजिल से गिरते प्लास्टर से खतरा बना हुआ
है। निवासियों का कहना है
कि कई बार इसको लेकर शिकायत की गई लेकिन एजेंसियां अपने मनमाने ढंग से काम करती हैं, जिसके चलते इनकी मरम्मत समय पर नहीं हो पाती है। यही कारण है
कि लोगों ने अपने बच्चों को पार्क में जाने के लिए रोक लिया है। वहीं सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट के निवासियों ने भी एओए से जर्जर हो चुके छज्जों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट्स
अपार्टमेंट में अक्सर प्लास्टर गिरने की समस्या आती है, जिसके चलते नीचे खड़े वाहन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। हमने प्राधिकरण से दुरुस्त कराने की मांग की है। -पवन यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेंचुरी अपार्टमेंट
अक्सर प्लास्टर गिरने से चोटिल होने के मामले आते रहते हैं। कई बार मेंटेनेंस एजेंसी से इसे रिपेयर कराने के लिए कहा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। -मुकेश गुप्ता, एसोटेक विंडसर सोसाइटी
सोसाइटी
में अक्सर हम लोग सुबह-शाम घूमने के लिए जाते हैं। सोसाइटी
इतनी जर्जर है
कि कब प्लास्टर गिर जाएगा, इसका डर बना रहता है। -विपिन नारंग, आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी
हमारे जनप्रतिनिधि इन सब घटनाओं पर शांत हैं। प्राधिकरण सुनता
नहीं, बिल्डर भी नहीं ध्यान देता है। आम जनता की शिकायत कोई नहीं सुनता। -ब्रजेश शर्मा, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी