{"_id":"6a0ea43af16fb80fcd02ada8","slug":"family-members-blocked-road-in-case-of-murder-of-young-man-by-shooting-him-six-times-in-greater-noida-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida Encounter: वैदपुरा हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida Encounter: वैदपुरा हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे और कारतूस बरामद
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 21 May 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा हत्याकांड में ईकोटेक-3 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में युवक की हत्या के मामले में ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ राधे निवासी गांव वैदपुरा और जगत सिंह निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हर्ष उर्फ राधे के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं जगत सिंह के पास से भी एक तमंचा, एक कारतूस और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में एक युवक की छह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद परिजनों में भारी गुस्सा है। गुरुवार सुबह परिजनों ने मृतक का शव गोल चक्कर पर रखकर सड़क जाम कर दिया।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की प्रमुख मांग है कि हत्या के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की अपील की।