{"_id":"6a0ea97bdb481028600b065f","slug":"youth-shot-dead-in-greater-noida-enraged-relatives-block-road-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी छह गोली; गुस्साए परिजन ने सड़क पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी छह गोली; गुस्साए परिजन ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 21 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में युवक की छह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गुस्साए परिजनों ने गुरुवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर परिजन माने।
युवक की हत्या के बाद गुस्साए परिजन ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में युवक की छह गोली मारकर हत्या का मामले में गुस्साए परिजनों ने गुरुवार सुबह गोल चक्कर पर शव रखकर लगाया जाम है। सूचना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। परिजन को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन की मांग है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
दरअसल, ग्रेनो वेस्ट के वेदपुरा गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गांव के बाहर की है। मृतक नौकरी पर जा रहा था। तभी बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने छह गोलियां मारी है। देर रात तक अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, ग्रेनो वेस्ट के वेदपुरा गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गांव के बाहर की है। मृतक नौकरी पर जा रहा था। तभी बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने छह गोलियां मारी है। देर रात तक अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
वेदपुरा गांव निवासी दीपक नागर (28 वर्ष) दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक कंपनी में काम करता था। इस समय उसकी रात की ड्यूटी चल रही है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे दीपक बाइक पर सवार होकर घर से कंपनी जाने के लिए निकाला था।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने उसे पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ 5 से 6 गालियां चलाई गई है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक को 4-5 गोलियां लगी है। गोलियां सिर और पीठ पर लगी है।
घटना की सूचना के बाद इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात 12 बजे तक अधिकारी अस्पताल में डटे रहे। साथ ही पुलिस की टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी में लगाया गया है।
पुलिस का कहना है कि अभी हत्या का कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने कुछ नाम दिए है। जो गांव के ही रहने वाले है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।