{"_id":"69f74137e8bdb4805607bee4","slug":"farming-is-taking-place-in-sector-zoo-3-residents-are-worried-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93844-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर जू-3 में खेती हो रही, निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर जू-3 में खेती हो रही, निवासी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से दिक्कत, बाउंड्रीवॉल टूटने से सुरक्षा को खतरा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिस सेक्टर में मकान, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्क होने चाहिए वहां आज भी खेती हो रही है। इससे आवंटी परेशान हैं। उनका कहना है कि कोर्ट का स्टे होने के बाद भी खेती की जा रही है। सेक्टर जू-3 के सी ब्लॉक से गुजरने वाले ट्रैक्टर से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ट्रैक्टर में तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं। इसके साथ ही ट्यूबवेल को चोरी की बिजली से चलाया जा रहा है। निवासियों ने ये मुद्दे रविवार को अमर उजाला संवाद में उठाए गए। निवासियों ने बताया कि शहर का अंतिम आवासीय सेक्टर होने के कारण प्राधिकरण इसकी अनदेखी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर में सफाई नहीं होने से हर ओर गंदगी है। बाजार नहीं होने के कारण तीन से चार किलोमीटर तक दूर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एनपीसीएल की ओर से पैनल लगा दिए गए हैं। अब तक पैनल में कनेक्शन नहीं किए गए हैं। पैनल कभी भी किसी के ऊपर गिर सकते हैं। सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण सुरक्षा का सबसे बड़ा खतरा है। सुरक्षाकर्मियों के लिए शौचालय नहीं है।
क्या बोले लोग
सेक्टर में सफाई नहीं हो रही है। हर तरफ केवल गंदगी पड़ी है। - देवेंद्र भाटी
बाउंड्रीवॉल न होने से सुरक्षा का सबसे बड़ा खतरा सेक्टर में है। - अजय वर्मा
एनपीसीएल ने पैनल लगा दिया। उसमें अब तक कनेक्शन नहीं है। -सूर्यकांत त्रिवेदी
सेक्टर में खेती हो रही है। निवासियों को अधिक परेशानी हो रही है। -पूरन सिंह
सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से काफी परेशानी होती है। -हरिकेश सिंह
अमर उजाला का आभार कि समस्याएं सुनीं। समाधान की उम्मीद जगी है। -लक्ष्मण सिंह बिष्ट
Trending Videos