{"_id":"6a2ac302f5c5931eca0b871c","slug":"fdgfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97202-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में सेफ्टी बेल्ट टूटने से 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में सेफ्टी बेल्ट टूटने से 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव में हुआ हादसा
- अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम, शटरिंग का काम कर रहे थे दोनों मजदूर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव परियोजना में गुरुवार को 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के शिकार मजदूरों की पहचान कूच विहार बंगाल निवासी रईसुल हक (24) और अब्दुल समद (45) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत के मामले में एटीएस बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि निर्माणाधीन एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव परियोजना में टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग लगाने का कार्य कर रहे दो मजदूर रईसुल हक (24) और अब्दुल समद पैर फिसलने के बाद ऊंचाई से नीचे गिर गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा के लिए लगी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई। जिससे दोनों संतुलन खो बैठे और ऊंचाई से नीचे गिर गए। मरने वालों मृतक रईसुल हक शटरिंग लगाने का काम का कर रहे ठेकेदार का भाई है।
परिजन का रो-रोकर बुरा हाल: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों वर्तमान में कुंडली गांव में रह रहे थे। इससे दोनों के घरों में मातम छाया हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकक बुरा हाल है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन साइट पर हो रही सुरक्षा नियमों की अनदेखी : जिले की कई निर्माणाधीन परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों की अनदेखी आए दिन होती है। अधिकांश साइटों पर मजदूरों को सुरक्षा के नाम पर केवल हेलमेट और एक सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध करा दी जाती है, जबकि ऊंची इमारतों में काम करने के लिए इससे कहीं अधिक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक होती है। निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए मजबूत सेफ्टी नेट, लाइफलाइन सिस्टम, गार्ड रेलिंग, सुरक्षित स्कैफोल्डिंग, सुरक्षा जूते, दस्ताने, रिफ्लेक्टिव जैकेट और आंखों की सुरक्षा के लिए गॉगल्स की व्यवस्था होनी चाहिए। ऊंचाई पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए फुल बॉडी हार्नेस और उसके नियमित निरीक्षण की व्यवस्था भी अनिवार्य है। सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन साइट पर भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी।
सेफ्टी बेल्ट टूटने के कारण 37वीं मंजिल से गिरने से मजदूरों की मौत हुई है। मामले में परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
-डॉ प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा