सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgs

Noida News: अधिवक्ता-पुलिस विवाद में बार एसोसिएशन में दो फाड़, एक गुट काम पर लौटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
fdgs
विज्ञापन
फोटो--
Trending Videos

- जिला जज के भरोसे पर एक गुट ने किया काम, दूसरे ने बनाई संघर्ष समिति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले ने मंगलवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं को दो गुटों में बांट दिया। एक ओर जहां बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज के आश्वासन पर न्यायिक कार्य जारी रखा। वहीं दूसरे गुट ने विरोध जताते हुए कामकाज से दूरी बनाई और धरना-प्रदर्शन किया।
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन मनोज भाटी बोड़ाकी और सचिव शोभाराम चंदीला ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ता फरीद अहमद से जुड़े प्रकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। फरीद अहमद के बार की मतदाता सूची में सदस्य न होने के मामले में बार एसोसिएशन द्वारा गठित जांच कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। स्वयं फरीद अहमद ने आम सभा में स्पष्ट किया कि उनकी सीओपी (अभ्यास प्रमाण पत्र) अभी तक जारी नहीं हुई है। उनका नाम भी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि न्यायिक कार्य को सुचारू रूप से पुनः शुरू किया जाएगा। हालांकि, बैठक के दौरान बार चुनाव में पराजित कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक सभा स्थल पर पहुंच गए और शोर-शराबा करते हुए न्यायिक कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास किया। इन लोगों ने समूह बनाकर स्वयं को बार का अध्यक्ष और सचिव घोषित करने की घोषणा भी कर दी। इसके बाद मौजूदा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने गंभीरता से प्रकरण को लेते हुए आपात बैठक बुलाई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। आज चैंबर विहीन अधिवक्ताओं की एक विशेष बैठक बुलाई गई है जोकि 18 मार्च को होगी।
विरोधी गुट ने अधिवक्ता सम्मान बचाओ संघर्ष समिति किया गठन : विरोधी गुट के अधिवक्ता नीरज भाटी और श्याम सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार सुबह अधिवक्ता एकत्र होकर चौक पर पहुंचे। न्यायालय परिसर तक मार्च निकाला गया। इसके बाद धरना स्थल पर सभा आयोजित कर पुलिस के दुर्व्यवहार की निंदा की गई। धरना के दौरान अधिवक्ताओं में वर्तमान बार अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ भी नाराजगी खुलकर सामने आई। अधिवक्ताओं ने उनकी कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए दोनों पदाधिकारियों का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही आगे की लड़ाई को संगठित रूप से लड़ने के लिए “अधिवक्ता सम्मान बचाओ संघर्ष समिति गौतमबुद्ध नगर” का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष के रूप में अनिल भाटी एडवोकेट और सचिव के रूप में फरीद अहमद एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा की अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष योगेंद्र भाटी एडवोकेट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article