सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdg

Noida News: सुपरवाइजर व गार्ड पर युवक से मारपीट का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
sdg
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल अपार्टमेंट सोसाइटी में सुपरवाइजर और गार्ड ने युवक के साथ मारपीट कर दी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सोसाइटी निवासी विनय शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 फरवरी की रात उनका 26 वर्षीय बेटा कौटिल्य सोसाइटी के टावर-ए की पार्किंग में टहल रहा था। इसी दौरान सोसाइटी के सुपरवाइजर सुमित और गार्ड आकाश से उसका बिना किसी वजह के विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर कौटिल्य के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed