{"_id":"69b9823680d5d43727011bac","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4061718-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों ऐठें, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों ऐठें, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन
- मघ्यप्रदेश की रहने वाली युवती ने दर्ज कराई शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-3 इलाके की एक युवती को विशेष समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और पीड़िता से लाखों रुपये ऐंठ लिए। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली फेज-3 पर हंगामा किया और घेराव किया।
पीड़िता ने पुलिस से अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पिछले कई वर्षों से फेज-3 थाना क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। करीब दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। विशेष समुदाय के युवक ने उन्हें मूलरूप से मध्य प्रदेश का निवासी और खुद को पीड़िता के धर्म का ही बताया। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। दोनों लिव-इन में रहने लगे। इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार में लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला कि आरोपी विशेष समुदाय का है।
बजरंग दल के महानगर संयोजक विनोद चौहान के अनुसार, पुलिस से शिकायत करने के एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद महिला को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने पुलिस से घटना में जल्द कार्रवाई की मांग की। बता दें, मंगलवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फेज-3 थाने पहुंचे। इस बीच किसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी आरके गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी कर जांच की गई है।
Trending Videos