{"_id":"6a1458cbe470d7d90c0accb3","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95732-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपिका नागर के परिजन से मिलकर डीसीपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपिका नागर के परिजन से मिलकर डीसीपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फॉलोअप
-बिसरा रिपोर्ट के लिए पुलिस ने भेजा रिमांडर
-फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, परिवार ने दी आंदोलन की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जलपुरा गांव में विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह कुड़ीखेड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका के मायके पक्ष से मुलाकात कर जांच की प्रगति की जानकारी दी।
डीसीपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में अधिक से अधिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं । किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पोस्टमॉर्टम के दौरान सुरक्षित रखे गए बिसरा की रिपोर्ट जल्द प्राप्त करने के लिए फॉरेंसिक लैब को रिमांडर भेजा गया है। जिससे समय पर विवेचना पूरी कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके। बता दे कि कुड़ीखेड़ा गांव निवासी दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी रितिक पुत्र मनोज के साथ हुई थी। पिछले दिनों दीपिका की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रताड़ना के संकेत मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया था। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण सामने न आने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया था। इधर, मृतका के परिजन अब भी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने फरार चल रही ननद नेहा, तन्नी और चचिया ससुर प्रमोद की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Trending Videos