सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Female labourer dies after under-construction wall collapses

Noida News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Female labourer dies after under-construction wall collapses
विज्ञापन
- अवैध रूप से कराया जा रहा था निर्माण, इस्तेमाल हो रही थी घटिया सामग्री
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में महिला मजदूर की मौत के मामले में मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान रविंद्र छोकर के रूप में हुई है। वहीं, मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। जेवर एयरपोर्ट के पास रामनेर गांव में बृहस्पतिवार को रविंद्र छोकर के मकान में निर्माण चल रहा था। यहां झांसी निवासी अनीता पति हरिश्चंद्र समेत अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। देर शाम अचानक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इसमें अनीता की मौत हो गई। एसीपी जेवर सार्थक सेंगर ने बताया कि मृतका का महिला पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मजदूरों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामान लगाया जा रहा था। इसकी सूचना मकान मालिक को दी थी। बावजूद वह निर्माण कराते रहे और हादसा हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed