सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Along with the planes, industries will also take off from the airport in Yamuna City.

Noida News: एयरपोर्ट से विमानों के साथ यमुना सिटी में उद्योग भी भरेंगे उड़ान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Along with the planes, industries will also take off from the airport in Yamuna City.
विज्ञापन
- हर महीने 10 उद्योगों में शुरू होगा उत्पादन, कब्जा देने और निर्माण प्रक्रिया में भी आई तेजी
Trending Videos

- यीडा की रिपोर्ट - 25 साल के बराबर एक साल में हुआ काम

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के साथ उद्योग और विकास भी उड़ान भरेगा। यमुना प्राधिकरण हर महीने यमुना सिटी में 10 नए उद्योगों में उत्पादन शुरू करने की कार्ययोजना बनाने पर काम कर रहा है। इसके अलावा औद्योगिक भूखंड पर कब्जा देने और निर्माण शुरू कराने को भी प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि 25 साल में जितना काम प्राधिकरण में हुआ, उससे अधिक नक्शे स्वीकृत करने, निर्माण शुरू कराने और भूखंडों पर कब्जा देने की कार्रवाई की गई है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने अब तक 3113 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इनमें से 3059 भूखंड 31 मार्च 2025 तक आवंटित थे। इस वित्तीय वर्ष में केवल 54 भूखंड आवंटित किए गए। इसके उलट 731 लीज डीड कराई गईं। 795 आवंटियों को उनके भूखंड पर कब्जा दिया गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि बीते एक साल उत्पादन करने वाली यूनिटों की संख्या पांच से बढ़कर 33 हो गई है। जिस तरह की तैयारी चल रही है, उसके मुताबिक, हम हर महीने यमुना सिटी के फेज-1 में 10 उद्योग शुरू कर पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की 21 मार्च को प्रस्तावित बैठक में भी इससे संबंधित एक रिपोर्ट पेश करेगा। इसमें कुल औद्योगिक भूखंड के आवंटन के अलावा वर्तमान में इन भूखंड पर लीज डीड या निर्माण की स्थिति के बारे में बताया गया है। प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च तक 2198 लीज डीड की गई थीं। जोकि, अब बढ़कर 2363 हो चुकी हैं।
------------------------------
नक्शे भी हो रहे स्वीकृत, निर्माण भी शुरू
प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष के खत्म होने तक 318 औद्योगिक नक्शे स्वीकृत हुए थे, जबकि अकेले मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही अब तक 398 नक्शे स्वीकृत हुए हैं। कुल 716 इंडस्ट्री अपने नक्शे स्वीकृत करा चुकी हैं। वहीं इसी तरह उत्पादन शुरू करने वाले उद्योगों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed