{"_id":"6a26cda676e6928527067e27","slug":"fgfsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96884-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेहनत का हिसाब मांगने सड़क पर उतरे सुरक्षा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेहनत का हिसाब मांगने सड़क पर उतरे सुरक्षा कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- न नौकरी बची, न वेतन मिला, बकाया सैलरी को लेकर गार्डों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की धूप में एक पार्क की खामोश जमीन पर कुछ थके हुए चेहरे बैठे प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में कोई तख्ती नहीं, पर आंखों में अनगिनत सवाल थे। ये वे सुरक्षा प्रहरी थे, जो कभी सेंचुरियन होम्स टेरेस गार्डन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे। ये सुरक्षाकर्मी सोमवार को अपनी बकाया सैलरी की मांग लेकर एक मूर्ति के पास बने पार्क में जुटे,और अपने मौन संघर्ष की कहानी सुनाते रहे।
सुरक्षा कर्मी आनंद की आवाज में पीड़ा साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि वे टीएसएस कंपनी के कर्मचारी थे, जिसने उन्हें सोसाइटी में तैनात किया था। लेकिन महीनों की मेहनत के बाद भी उनको वेतन नहीं मिला। अब हालात यह हैं कि सोसाइटी में नई कंपनी के गार्ड तैनात हैं, और पुराने कर्मचारियों को नौकरी से भी हटा दिया गया है। मेहनत की कमाई का इंतजार करते-करते उनके घरों के चूल्हे भी चिंता में डूब गए हैं। आनंद कहते हैं , जब मेहनत का मूल्य न मिले, तो जीवन की बुनियाद भी डगमगाने लगती है। किराया न चुका पाने की मजबूरी में मकान मालिक घर खाली करने को कह रहा है।
वही सुरक्षाकर्मी राजवेंद्र ने बताया कि उनकी भी पिछले चार महीनों की सैलरी बकाया है। उन्होंने कहा कि सैलरी नहीं मिलने के कारण वह घर सही तरीके से नहीं चला पा रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने मांग की है कि उनकी रुकी हुई सैलरी जल्द से जल्द दी जाए। उनका कहना है कि सैलरी नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। सुरक्षा कर्मियों को उम्मीद है कि टीएसएस कंपनी उनकी समस्या को जल्द सुनेगी और उन्हें उनकी सैलरी दे देगा।