सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsfd

इटावा के ध्यानार्थ::::::::: पेड़ से लटका मिला मोबाइल कंपनी के कर्मचारी का शव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
fgsfd
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोबाइल कंपनी के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान इटावा निवासी 24 वर्षीय अनुज के रूप में हुई है। वह पिछले कई महीनों से मूंजखेड़ा गांव के पास स्थित एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत था। अनुज अपनी पत्नी के साथ दनकौर कस्बे में किराये के मकान में रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन सोमवार सुबह उसका शव कंपनी के नजदीक एक पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed