सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir lodge

Noida News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
fir lodge
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


- मृतका की बहन ने आरोपी युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर धोखा देने के लगाए आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोज टाबर गार्डन सिटी-1 में सहमति संबंध में रहने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत के बाद परिजन ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। आरोपी युवक द्वारा बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। इस कारण आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला की बहन ने अपनी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को उन्हें राहुल बैंसला नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उनकी बहन जमीन पर पड़ी हुई थीं। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि आरोपी युवक की ही इस घटना में संलिप्तता है। उसका मृतका से वर्ष 2020-21 से संबंध था। उसने महिला को विवाह का झांसा देकर धोखा दिया था। 12 दिसंबर 2025 को आरोपी की बुआ एवं बहन ने शिकायकर्ता के दिल्ली स्थित घर पर आए और धमकाने का प्रयास किया था। शिकायत में पुलिस से अनुरोध किया गया है कि घटनास्थल का वैज्ञानिक ढंग से जांच कराई जाए। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed