{"_id":"6a22b194a7678e468c053b39","slug":"fir-lodged-against-site-in-charge-in-case-of-workers-death-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96599-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिक की मौत के मामले में साइट इंचार्ज पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिक की मौत के मामले में साइट इंचार्ज पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हेमिस्फीयर सोसाइटी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से गई थी जान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 के पास हेमिस्फीयर सोसाइटी में निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे दीवार गिरने से मौत के माले में श्रमिक के बेटे ने साइट इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर में मूलरूप से मुंगेर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि पिता रंजीत कुमार सूरजपुर में श्रमिक थे। पिता साइट इंचार्ज अली अकबर की देखरेख में निर्माणाधीन परियोजना पर काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर आई आंधी में निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से रंजीत के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिम्स ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos