{"_id":"6a22c0bf3231d1c54e002d96","slug":"wall-collapses-on-house-due-to-storm-and-rain-auto-driver-dies-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96609-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आंधी-बारिश में मकान पर गिरी दीवार, ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आंधी-बारिश में मकान पर गिरी दीवार, ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को कुलेसरा में निर्माणाधीन भवन की दीवार मकान पर गिरी, मलबे में दबने से चालक की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में बृहस्पतिवार को आंधी के दौरान निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने पड़ोस के मकान पर गिर गई। मलबे में दबे युवक को परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान उमेश (24) निवासी संभल के रूप में हुई है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के उमेश अलकनंदा कॉलोनी सीआरपीएफ कैंप के पास कुलेसरा में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने मकान में आराम कर रहे थे। तेज आंधी और बारिश के दौरान पड़ोस में निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक भरभराकर उनके मकान पर गिर गई। दीवार गिरने से उमेश मलबे के नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायल उमेश को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos