{"_id":"6a22cff71a4549b6df0ec825","slug":"preparations-underway-to-lay-a-new-master-line-for-sector-16-boosting-station-improving-supply-grnoida-news-c-24-1-fbd1020-90418-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन के लिए नई मास्टर लाइन बिछाने की तैयारी, सुधरेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन के लिए नई मास्टर लाइन बिछाने की तैयारी, सुधरेगी सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जीएमडीए ने एनएचएआई से मांगी एनओसी, बसई जल शोधन संयंत्र से सेक्टर-16 तक 11.5 किमी लंबी नई लाइन पर 52.59 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बसई जल शोधन संयंत्र से सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन तक 11.5 किमी लंबी नई मास्टर पाइपलाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है। इस पर करीब 52.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जीएमडीए ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा है। इस परियोजना से 20 से अधिक इलाकों में पानी सप्लाई की व्यवस्था सुधरेगी।
जीएमडीए शहर की पेयजल आपूर्ति को विभिन्न जोन में विभाजित कर वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर काम कर रहा है। उद्योग विहार, एमजी रोड-डीएलएफ और सुशांत लोक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से नई मास्टर पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं। इसी को देखते हुए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा बसई संयंत्र से सेक्टर-16 तक जाने वाली मौजूदा 1300 मिमी पाइपलाइन को भी अपग्रेड किया जाएगा, ताकि स्टेशन तक 311 एमएलडी पानी पहुंचाया जा सके।
योजना के अनुसार विभिन्न हिस्सों में 1300 मिमी, 1600 मिमी, 1800 मिमी और अतिरिक्त 800 मिमी व्यास की पाइपलाइन बिछाई जानी हैं। कुछ हिस्सों में कार्य के लिए एनएचएआई की मंजूरी आवश्यक है। हाल ही में इस विषय पर जीएमडीए और एनएचएआई अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई है, जिसमें मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन के अपग्रेड होने के बाद शहर के कई इलाकों में पानी की उपलब्धता और दबाव में सुधार होगा।
इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बढ़ेगी
सेक्टर 16 बूस्टिंग स्टेशन से इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है। सेक्टर-14, सेक्टर-15 (चंदर नगर कॉलोनी), सेक्टर-16, सेक्टर-17 (गांव सुखराली), सेक्टर-18 (गांव सिरहोल), सेक्टर-19 , सेक्टर-20 (एचएसआईआईडीसी फेज-दो, दो और तीन), सेक्टर-24 (डीएलएफ-तीन), सेक्टर-25ए (डीएलएफ-2 और नाथूपुर), सेक्टर-25 (डीएलएफ-II), सेक्टर-26 (डीएलएफ-1 और सिकंदरपुर), सेक्टर-26ए (डीएलएफ-1), सेक्टर-27 , सेक्टर-28 , सेक्टर-29, सेक्टर-30 (साउथ सिटी-1, सैनी खेड़ा, सिलोखेड़ा), सेक्टर-31, सेक्टर-40, साउथ सिटी-I व सेक्टर-43 समेत अन्य शामिल है।

Trending Videos