{"_id":"6a22dd090e94f811000f8c52","slug":"jatin-mavis-sharp-bowling-gave-up-bridge-stars-a-convincing-win-noida-news-c-23-1-lko1064-96654-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जतिन मावी की धारदार गेंदबाजी से यूपी ब्रिज स्टार्स की दमदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जतिन मावी की धारदार गेंदबाजी से यूपी ब्रिज स्टार्स की दमदार जीत
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- ब्लैकवुड और चिराग गांधी के अर्धशतकों से खड़ा किया मजबूत स्कोर, नॉर्थरन चैलेंजर्स को 24 रन से हराकर दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) में शुक्रवार को यूपी ब्रिज स्टार्स (यूपीबीसी) ने नॉर्थरन चैलेंजर्स को 24 रन से हराकर जीत दर्ज की। टीम की सफलता में बल्लेबाजों के बाद तेज गेंदबाज जतिन मावी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तीन विकेट झटककर विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीबीसी की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती 33 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। संकट की घड़ी में जर्मेन ब्लैकवुड और कप्तान चिराग जे गांधी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ब्लैकवुड ने 57 रन और चिराग गांधी ने 59 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इनके दम पर यूपीबीसी ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 166 रन बनाए। चिराग गांधी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नॉर्थरन चैलेंजर्स की ओर से मुजिम, भंवर पंवार और सुबोध भाटी ने दो-दो विकेट लिए।
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थरन चैलेंजर्स की शुरुआत भी निराशाजनक रही। टीम ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए। कप्तान क्रिस गेल और फिल मस्टर्ड से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों क्रमशः 13 और 16 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम में एंजेलो परेरा ने 32 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। पूरी टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। यूपीबीसी की ओर से जतिन मावी ने 38 रन देकर तीन विकेट लिए और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार जीता। वहीं सौरिन ठाकुर और जतिन सैनी ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।