सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2500 candidates will appear for the Senate exam today at four centres.

Noida News: आज चार केंद्रों पर सीनेट की परीक्षा देंगे 2500 अभ्यर्थी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
2500 candidates will appear for the Senate exam today at four centres.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट(सीनेट) की परीक्षा जनपद के चार केंद्रों पर शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 2500 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सुबह 11 से दोपहर 1.20 बजे तक परीक्षा होगी। सुबह नौ बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। परीक्षा समन्वयक रमा रंजन उपाध्याय ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के ए व बी ब्लॉक में दो केंद्र बने हैं। इसके साथ ही रामईश इंटरनेशनल,पंचशील बालक इंटर कॉलेज व गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हर केंद्र पर 500- 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान सहित सभी राजकीय, स्वशासी मेडिकल कॉलेजों और निजी कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed