{"_id":"6a22db359336e5528b077d66","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4361458-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोट का बहाना, मोबाइल पर निशाना... शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोट का बहाना, मोबाइल पर निशाना... शातिर बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। थाना फेस 1 पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गाड़ियों के सामने आकर टकराकर करते थे हादसे का बहना, दो गिरफ्तार
- अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाशों से 67 मोबाइल बरामद,
- कोतवाली फेज-1 पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सड़क पर चलते समय या कार चलाते समय जरा सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सड़क हादसे का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी वाहनों के सामने अचानक आकर चोट लगने का नाटक करते थे और चालक का ध्यान भटकते ही मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।
नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज-1 पुलिस टीम ने शुक्रवार का सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास से पवन और गोलू को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ शामिल एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। पूछताछ में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बाल अपचारी दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों व रेड लाइट चौराहों पर अचानक चलती गाड़ियों के सामने आकर हादसे होने का नाटक करता था और जोर-जोर से चिल्लाने लगता था। जब वाहन चालक गाड़ी से उतरकर स्थिति देखता, तभी दूसरा आरोपी गोलू वाहन की दूसरी ओर से खिड़की खोलकर मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो जाता था। इसके अलावा गिरोह राहगीरों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करने, स्नैचिंग करने व पीजी और बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देता था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय पवन पुत्र वैधनाथ और 20 वर्षीय गोलू पुत्र विकास के रूप में हुई है। दोनों नया बांस गांव, थाना फेज-1 क्षेत्र के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना फेज-1 में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आराेपियों से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, 67 चोरी के मोबाइल फोन, छह टूटे हुए मोबाइल फोल्डर, पांच धातु की चिमटी, 14 विभिन्न प्रकार के पेचकस, एक मिनी ग्राइंडर, दो चाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।