{"_id":"6a22c2b0ec0b334b5605538c","slug":"road-accident-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96596-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नशे में धुत चालक ने दो लोगों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नशे में धुत चालक ने दो लोगों को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 में नशे में धुत चालक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दनकौर निवासी ललित अग्रवाल और खेमचंद बीकानेर स्वीट्स अल्फा-2 के पास एक खाली प्लॉट में पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान एक फोर्ड एंडेवर कार मौके पर पहुंची। आरोप है कि वाहन में सवार 4-5 लोग शराब के नशे में थे और चालक तेज गति तथा लापरवाही से वाहन चला रहा था। चालक ने पहले वहां खड़ी दो गाड़ियों स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे मौके पर मौजूद ललित और खेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर अल्फा-2 स्थित नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos