फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR registered for posting a fake video of airport information to be sent to Meta for action in Greater Noida

Greater Noida: एयरपोर्ट की फर्जी वीडियो पोस्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई के लिए मेटा को भेजी जाएगी सूचना

Sun, 16 Aug 2026 09:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

मेटा एकाउंट पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी भ्रामक वीडियो शेयर करने के मामले में जेवर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
FIR registered for posting a fake video of airport information to be sent to Meta for action in Greater Noida
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेटा एकाउंट पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी भ्रामक वीडियो शेयर करने के मामले में जेवर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एयरपोर्ट के सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित चैनल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और इसके संचालक से पूछताछ की जाएगी। वहीं इस वीडियो को अपलोड करने के पीछे उनकी क्या मंशा है, इसको भी जाना जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट के सुरक्षा शिफ्ट इंचार्ज मयंक कुमार की ओर से थाने में शिकायत देकर बताया गया था कि  फेसबुक चैनल पर शुक्रवार को नोएडा एयरपोर्ट से संबंधित एक झूठी वीडियो अपलोड की गई। वीडियो के जरिए लोगों के सामने एयरपोर्ट की गलत छवि पेश की गई है और भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। जिससे लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बन रही है और आम जन इससे गुमराह हो रहे हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर जलभराव का फर्जी वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


मेटा को पत्र लिखकर रद्द कराया जाएगा एकाउंट
जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और फर्जी वीडियो अपलोड करने के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस एकाउंट को निरस्त करने के लिए भी मेटा से पत्राचार किया जाएगा, जिससे कि दुबारा ऐसी स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed