{"_id":"6a0efc6fb7465c83b60a5579","slug":"fire-broke-out-in-an-electric-pole-power-supply-remained-disrupted-for-several-hours-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-7082-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली के पोल में लगी आग, कई घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली के पोल में लगी आग, कई घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओवरलोडिंग व फॉल्ट के कारण जले केबल
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कस्बे की पुलिस चौकी के पास लगे बिजली के पोल में बुधवार रात को आग लग गई। आग के कारण कस्बे की विद्युत आपूर्ति कई घंटे के लिए ठप हो गई। रात में करीब 3 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति स्थिर हो पाई। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। आग लगने का कारण बिजली कर्मियों ने ओवरलोडिंग व फॉल्ट बताया
गर्मी बढ़ते ही जिले का बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर हांफने लगा है। कहीं, फॉल्ट तो कहीं केबल फुंकने के कारण कई घंटे तक कस्बे की बिजली गुल हो जाती है। बुधवार रात कस्बे के पुलिस चौकी के पास लगे बिजली पोल के केबल में आग लग गई। लोगों ने उपकेंद्र पर आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे बिजली कर्मियों ने आपूर्ति काटकर आग पर काबू पाया। इस दौरान केबल बदलने का कार्य चलता रहा। रात 12 बजे तक घरों में इनवर्टर भी बैठ गए। रात में बिजली गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे अधिक परेशान रहे। रात करीब 3 बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति स्थिर हो पाई। वहीं, केबल में आग लगने का कारण ओवरलोडिंग और लाइनों में फाल्ट होने का कारण बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। कस्बा हो या ग्रामीण क्षेत्र हर घंटे ट्रिपिंग हो रही है। बिजली कटौती का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
Trending Videos