{"_id":"6a0f03ed01002fad440ed9c7","slug":"video-key-decisions-taken-at-panchayat-in-greater-noida-to-curb-extravagance-in-weddings-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: शादियों में फिजूलखर्ची रोकने को मुरशदपुर गांव में पंचायत, DJ पर लगा दिया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: शादियों में फिजूलखर्ची रोकने को मुरशदपुर गांव में पंचायत, DJ पर लगा दिया प्रतिबंध
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:39 PM IST
Link Copied
दहेज और शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची को रोकने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर के मुरशदपुर गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में समाज के लोगों ने विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इन फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।
ग्रामीणों ने बताया कि गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में शादियों में अनाप-शनाप खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए पंचायत में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और सामूहिक सहमति से कई नियम तय किए गए। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अब शादी-विवाह या किसी भी पारिवारिक आयोजन में डीजे नहीं बजाया जाएगा। बारात में डीजे ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, विवाह के दौरान बहन द्वारा भाई के घर भात नौतने की परंपरा में भी सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के सदस्य ही जाएंगे।
इसी तरह शादी में भात देने के लिए जाने वाले लोगों की संख्या भी सीमित रखने का निर्णय लिया गया। पंचायत ने यह भी तय किया कि बहन पक्ष की ओर से दिए जाने वाले मिठाई, गिफ्ट या अन्य सामान को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विवाह समारोहों में बारात और अन्य आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी सीमित रखने पर सहमति बनी।
ग्रामीणों का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य सामाजिक दिखावे और आर्थिक बोझ को कम करना है। पंचायत में यह भी तय किया गया कि सबसे पहले इन नियमों का पालन गांव स्तर पर किया जाएगा। लोगों को समझाकर और जागरूक करके इन फैसलों को लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांवों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि वे भी अपने गांवों में ऐसी पंचायत आयोजित कर इन नियमों को लागू करने के लिए लोगों को प्रेरित कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।