{"_id":"6a0f0ccae12d359be90ff84b","slug":"fsdgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95329-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला कोच से तीन पुरुष यात्री पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला कोच से तीन पुरुष यात्री पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के दादरी रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करते हुए तीन पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के प्लेटफार्म संख्या चार पर रुकी। आरपीएफ ने ट्रेन के महिला कोच की जांच की तो तीन पुरुष यात्री महिला कोच में सवार थे। आरपीएफ ने तीनों को ट्रेन से उतार लिया। तीनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos