{"_id":"6a0f0ef9f0da58a4860f0c5c","slug":"modern-pathology-lab-started-in-district-jail-luxor-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95380-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला कारागार लुक्सर में आधुनिक पैथोलॉजी लैब शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला कारागार लुक्सर में आधुनिक पैथोलॉजी लैब शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा स्थापित लैब का जेल अधीक्षक ने किया उद्धाटन
ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। जिला कारागार लुक्सर में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर इलाज की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आधुनिक लैब का उद्धाटन किया गया। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा स्थापित आधुनिक पैथोलॉजी लैब का बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। पूर्व में जेल प्रशासन की ओर से फार्मासिस्ट एसएस गौतम ने बंदियों के लिए नियमित पैथोलॉजी जांच सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने आवश्यक उपकरणों सहित पूर्ण लैब की स्थापना कराई। लैब शुरू होने के बाद करीब 30 बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने मशीनों की कार्यप्रणाली और उपयोग की जानकारी दी। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. शर्मा ने स्वयं अपनी जांच कराकर बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंजीत सिंह, विनोद कसाना, अमित गोयल, विजेंद्र भाटी, अतुल जैन, रंजीत सिंह, संजय गर्ग, अनिल कुमार, योगेश गोयल, निकुल गुप्ता और चौधरी शोभित दलगीर सहित कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos