सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three players from the district will participate in the National Baseball Championship

Noida News: राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जिले के तीन खिलाड़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Three players from the district will participate in the National Baseball Championship
विज्ञापन
फोटो --
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के तीन बेसबॉल खिलाड़ी, ओडिसा में आयोजित होने वाली 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। भारतीय शौकिया बेसबॉल महासंघ की ओर से 24 से 29 मई तक भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले से अक्षय कुमार, हर्षित कुमार व मानवींद्र भाटी का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के शैफाली पब्लिक स्कूल में संचालित अकादमी में बेसबॉल के गुर सीखते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह और कोच विवेक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed