Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Two youths who committed theft at the Gogamedi Temple in Ahadwala, Yamunanagar, were caught by villagers and begged for forgiveness by rubbing their noses on the ground
{"_id":"6a0eac6843c2847de0011696","slug":"video-two-youths-who-committed-theft-at-the-gogamedi-temple-in-ahadwala-yamunanagar-were-caught-by-villagers-and-begged-for-forgiveness-by-rubbing-their-noses-on-the-ground-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के अहड़वाला में गोगामेड़ी मंदिर में चोरी करने वाले दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, नाक रगड़कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर के अहड़वाला में गोगामेड़ी मंदिर में चोरी करने वाले दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, नाक रगड़कर मांगी माफी
यमुनानगर के अहड़वाला गांव स्थित गोगामेड़ी मंदिर में चोरी करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों से मंदिर परिसर में सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। इस दौरान युवक जमीन पर नाक रगड़ते हुए गोगा महाराज की मूर्ति तक पहुंचे और हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की। दोनों ने कहा कि उनसे गलती हो गई और भविष्य में वे कभी ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
जानकारी के अनुसार, पहली चोरी 18 मई की दोपहर को हुई थी। गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उस समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। आरोपी मंदिर में घुसे और वहां रखी गुल्लकों को तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। शाम को श्रद्धालुओं के पहुंचने पर चोरी का पता चला। ग्रामीण मौके पर जुटे और जांच शुरू की गई। जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो वे बंद मिले। इसके चलते आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिर में लगे कैमरों को ठीक करवाया। चूंकि रात के समय मंदिर में कोई नहीं रुकता था, इसलिए आरोपियों ने दोबारा चोरी की योजना बना ली। मंगलवार रात करीब दो बजे दोनों युवक दीवार फांदकर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और फिर से गुल्लकों को तोड़कर नकदी चोरी कर ली। आरोपी करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे।
इस बार सीसीटीवी कैमरे चालू थे और पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने दोबारा टूटी गुल्लक देखी तो ग्रामीणों ने फुटेज खंगाली। वीडियो में दो युवक चोरी करते साफ दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उनकी पहचान मिलक खास और अराइयांवाला गांव निवासी युवकों के रूप में की।
इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर गोगामेड़ी में लाया। यहां युवकों ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सामने चोरी की बात कबूल कर ली। माफी मांगने के दौरान दोनों युवक करीब 10 मीटर तक जमीन पर नाक रगड़ते हुए आगे बढ़े। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत देने के बजाय दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।