सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 meritorious students were honored

Yamuna Nagar News: 50 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
50 meritorious students were honored
रादौर,20 मई: हरियाणा काम्बोज सभा की ओर से बुधवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में जिला स्तरीय छात् - फोटो : Archive
विज्ञापन
रादौर। हरियाणा कांबोज सभा की ओर से बुधवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में जिला स्तरीय छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बिरादरी के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम हरियाणा कांबोज सभा के जिले के प्रधान लक्ष्मी चंद कांबोज की अगुवाई में हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज मुख्यातिथि व सतीश दताना, उधम सिंह कांबोज बदरपुर, देवेंद्र मानकपुर, वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरियाणा कांबोज सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुमेर चंद कांबोज विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिले के कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 से अधिक विद्यार्थियों को अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णदेव कांबोज व उधम सिंह बदरपुर ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करके 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए, वे सभी बधाई के पात्र हैं। आज के युग में शिक्षा ही ऐसा अमूल्य धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। उच्च शिक्षा प्राप्त किए व्यक्ति को हर कदम पर सफलता मिलती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांबोज धर्मशाला रादौर के प्रधान वेद कांबोज, जिला मीडिया प्रभारी अमित कांबोज, प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन शिवकुमार संधाला, पार्षद राजीव आर्य सन्नी, जय प्रकाश कांजनू, ओम प्रकाश चमरोड़ी, शीश कुमार जुब्बल, विक्रांत रादौरी, राजपाल मंधार, अशोक जुब्बल, एवन सिली, सतीश दोहली, वागीश दोहली व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed