सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of abducted young woman found in canal; accused friend missing

Yamuna Nagar News: अगवा युवती का शव नहर से मिला, आरोपी दोस्त लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Body of abducted young woman found in canal; accused friend missing
सुशीला। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। बाड़ी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद युवती के शव की पहचान सेक्टर-17 निवासी 24 वर्षीय सुशीला के रूप में हुई है। शव कई घंटे तक पानी में रहने से गल चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया था। आखिरकार उसकी बहन ने एक्सटेंशन कराए पिंक रंग के नाखूनों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस अब उसके साथ गए युवक की तलाश कर रही है
मृतका की बहन बसंती ने बताया की दोनों मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। करीब 10-12 दिन पहले वे नेपाल से भारत आईं थीं। वह अपनी सहेली के पास लुधियाना चली गई और सुशीला जगाधरी के फोर शाइन ब्यूटी सैलून में नौकरी करने लगी और अपनी मौसी की बेटी ज्योति के साथ रह रही थी। दोनों एक ही सैलून में काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून की शाम झीवरहेड़ी निवासी अतितेश सैलून पहुंचा और सुशीला को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। सुशीला का मोबाइल सैलून में चार्जिंग पर ही रह गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को फतेहगढ़ पुल के ऊपर युवक की बाइक खड़ी मिली थी। इसके बाद पुलिस को दोनों के नहर में गिरने की आशंका हुई और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। बाड़ी माजरा पुल के पास रविवार देर शाम नहर में एक युवती का शव मिला, जिसे बाहर निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवती के साथ युवक के भी नहर में कूदने की आशंका है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
एक्सटेंशन किए हुए नाखून बने पहचान का आधार
शव की हालत खराब होने के कारण पहचान मुश्किल थी। इस बीच सुशीला की बहन ने उसके पिंक रंग के एक्सटेंशन किए हुए नाखून देखकर पहचान की। उसने बताया कि सुशीला ने दो दिन पहले ऐसे नाखूनों की तस्वीर उसे भेजी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

सुशीला। फाइल फोटो 

सुशीला। फाइल फोटो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed