{"_id":"6a2f0327c9cb02734e0bbddf","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157852-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रिप्टो ट्रेडिंग व विदेशी निवेश के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रिप्टो ट्रेडिंग व विदेशी निवेश के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। क्रिप्टो ट्रेडिंग और विदेशी निवेश के नाम पर निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करीब 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। थाना छप्पर पुलिस ने शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर जतिंदर अरोड़ा, मोहित राणा, गौरव व अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के रुड़की के निवासी सुनील कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों ने सीईए प्राइम नाम से मेटा ट्रेडर प्लेटफॉर्म पर विदेशी ट्रेडिंग और निवेश योजना चलाकर ठगी कि गई। आरोपियों ने पैसे दोगुने होने व हर माह लगभग पांच प्रतिशत लाभ मिलने का भरोसा दिया। इस झांसे में आकर 44 निवेशकों ने डॉलर के रूप में निवेश किया। निवेश की गई रकम भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि निवेश के बाद न तो मूल धन वापस किया गया और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया गया। आरोपियों पर विदेशी मुद्रा के अवैध लेन-देन, हवाला कारोबार और फेमा नियमों के उल्लंघन की आशंका भी जताई गई है। मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता सुनील कुमार सैनी सहित अन्य पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लोगों को प्रलोभन देकर धनराशि एकत्र की और उसका गबन किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना छप्पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की अब पूरे मामले में धनराशि के लेन-देन, निवेश नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा बना ठगी का अड्डा
जांच में सामने आया कि आरोपियों और निवेशकों के बीच अधिकांश मुलाकातें थाना छप्पर क्षेत्र में केएफसी के पास स्थित टोल प्लाजा के आसपास हुईं। यहीं पर निवेश संबंधी बातचीत, रकम का लेन-देन और निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर योजना से जोड़ा जाता था। पुलिस अब मौके से जुड़े साक्ष्यों और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।