{"_id":"6a2f046b596ec66565011f95","slug":"four-arrested-for-selling-fake-honey-one-managed-to-escape-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157834-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नकली शहद बेचने के आरोप में चार को पकड़ा, एक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नकली शहद बेचने के आरोप में चार को पकड़ा, एक भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
नकली शहद बेचने के आरोप में पकड़े गए आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में घर-घर जाकर शहद बेच रहे कुछ लोगों को मॉडल टाउन में भगत सिंह पार्क के पास स्थानीय लोगों ने नकली शहद बेचने के आरोप में चार युवकों को पकड़ लिया। वहीं एक युवक भाग गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग को भी जांच के लिए सूचित किया गया है।
शहरवासी प्रोमिला बक्शी, संजीव चुघ, प्रमोद कांबोज, जरनैल, टिंकू ने बताया कि कुछ लोग सस्ते दाम पर शहद बेचने के नाम पर घरों से बाल्टियां मंगवा रहे थे। वह लोगों से कह रहे थे कि बंद पड़े मकान के आंगन में लगे पेड़ों पर मधुमक्खियों का छत्ता है। वह ताजा शहद निकाल कर उन्हें कम रेट पर दे देंगे।
आरोपियों ने खाली प्लॉट में धुंआ कर रखा था ताकि किसी को कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे। वह लोगों से बाल्टी लेकर जाते और अंदर से उसमें शहद लेकर आते। इसी दौरान लोगों को शक हुआ कि वह इतना शहद कहां से ला रहे हैं। लोगों ने बंद मकान के पास उन्हें पकड़ लिया। इसी दौरान एक युवक भाग निकला। जिस बाल्टी में वह शहद लाए थे उसमें से झाग निकल रहा था, जिससे लोगों को उसके नकली होने का संदेह हुआ।
विज्ञापन
अंकुर के अनुसार शहद बेचने वाले अलीगढ़, कानपुर और इटावा के रहने वाले हैं तथा उनके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। वहीं मौके पर मौजूद अनिल कुमार ने बताया कि वह भी शहद बेचने का काम करते हैं। उन्हें असली और नकली शहद की जानकारी है। इसी दौरान लोग प्लांट के अंदर गए तो वहां पर बड़ी पॉलिथीन में शहद भर कर रखा हुआ था।
पकड़े गए बंटू व अन्य लोगों ने दावा किया कि उनका शहद पूरी तरह असली है और इसकी किसी भी स्तर पर जांच करवाई जा सकती है। डायल-112 पुलिस कर्मियों ने बताया कि शहद बेचने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। शहद असली है या नकली, इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।