सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Business came to a halt when the drain slab broke

Yamuna Nagar News: नाले की स्लैब टूटी तो ठप हो गया कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Business came to a halt when the drain slab broke
नाले की स्लैब तोड़े जाने के बाद किया गया जुगाड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से नालों की सफाई के लिए चलाए गए अभियान ने जगाधरी बस स्टैंड से यमुनानगर रोड के दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दुकान पर जाने का रास्ता न होने से कारोबार ठप हो गया है।
पांच दिन पहले निगम ने जेसीबी से नाले के ऊपर बनी पक्की स्लैब को तोड़कर सफाई कार्य कराया था। इसके बाद से दुकानों और सड़क के बीच करीब छह फीट चौड़े गड्ढे का फासला बन गया है। नाले से निकला मलबा और कीचड़ दुकानों के सामने ही पड़ा होने के कारण ग्राहकों का आना लगभग बंद हो गया है। कारोबार प्रभावित होने से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद तक कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नाले की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई थी। समय के साथ दुकानदारों ने नाले के ऊपर सीमेंट की पक्की स्लैब डालकर अपने आने-जाने का रास्ता बना लिया था। निगम ने सफाई अभियान के तहत इन स्लैबों को हटाकर नाले की सफाई शुरू की, लेकिन सफाई के बाद भी पांच दिन बीत जाने पर स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दुकानों के सामने स्लैब टूटने के कारण सड़क से सीधे दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने लकड़ी के फट्टों, पत्थरों, लोहे के पुराने दरवाजे और अन्य अस्थायी साधनों से जुगाड़ के रास्ते बनाए हैं, ताकि वे स्वयं और ग्राहक किसी तरह दुकान तक पहुंच सकें। बावजूद इसके अधिकांश लोग कीचड़ और मलबा देखकर दुकान की ओर आने से बच रहे हैं।
दुकानदार मनजीत शर्मा, बीरा, नवीन नंद, भारत, निपुण, आनंद, डिंपल सैनी का आरोप है कि निगम ने स्लैब तो तोड़ दी, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था या कार्य को जल्द पूरा करने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों में बिक्री में भारी गिरावट आई है।
ग्राहक वाहन खड़े करने या पैदल चलकर दुकान तक पहुंचने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। ऐसे में वे दूसरी जगहों से खरीदारी कर रहे हैं। सभी दुकानदारों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द सफाई कार्य पूरा कर मलबा हटाए और नाले का निर्माण जल्द पूरा करवा कर दुकानों तक पहुंचने के लिए स्थायी व्यवस्था करे।
शहर की सफाई जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद का कहना है कि इस नाले की अरसे से सफाई नहीं हुई थी जिससे यह अट गया था। जल्द ही स्लैब बनवा दी जाएगी।

नाले की स्लैब तोड़े जाने के बाद किया गया जुगाड़। संवाद

नाले की स्लैब तोड़े जाने के बाद किया गया जुगाड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed