सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Take strict action against those polluting the Yamuna Canal: Preeti

यमुना नहर को प्रदूषित करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : प्रीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against those polluting the Yamuna Canal: Preeti
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की विभिन्न कॉलोनियों के पानी की समुचित निकासी के संबंध में बुधवार को डीसी प्रीति ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान यमुना नहर में प्रदूषण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग व पंचायतीराज के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों के पानी को सीवरेज के साथ जोड़े ताकि पानी खुले में न बहे और आने वाले मानसून से पहले इस समस्या का निवारण किया जा सके। उन्होंने सीवरेज की सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए ताकि उनमें ब्लॉकेज की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने पुराना हमीदा, आजाद नगर व शांति कॉलोनियों के पानी की समुचित निकासी और उचित प्रबंध को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उद्योगों और कॉलोनियों के पानी को आईपीएस के माध्यम से एसटीपी तक भेजा जाए। पुराना हमीदा व आजाद नगर को टेप किया जाए। उन्होंने कहा बरसात से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, डीएसपी कंवलजीत सिंह, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग जगाधरी के कार्यकारी अभियंता सौरभ अलाहवत, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed